दिवाली की लंबी छुट्टियों का करें सही इस्तेमाल! उदयपुर के इन जगहों की करें सैर

Edited byAman Singh
Published: Sep 19, 2025, 07:19 PM|Updated: Sep 19, 2025, 07:19 PM

Travel Story: दिवाली के त्यौहार पर अगर आप शांति और खूबसूरती के साथ रोशनी का आनंद लेना चाहते हैं, तो उदयपुर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

Udaipur tourist places1/8

Udaipur tourist places

Travel Story: दिवाली के त्यौहार पर अगर आप शांति और खूबसूरती के साथ रोशनी का आनंद लेना चाहते हैं, तो उदयपुर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. झीलों की नगरी उदयपुर दिवाली के दौरान दीपों, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगा उठता है. आइए जानते हैं कि दिवाली की छुट्टियों में उदयपुर में घूमने की सबसे अच्छी जगहें कौन-कौन सी हैं.
City Palace2/8

City Palace

झील पिचोला के किनारे स्थित यह भव्य महल दिवाली के समय रोशनी से जगमगा उठता है. आप छुट्टियों में अपने परिवार के साथ यहां घूमने जा सकते हैं. रात को लाइटिंग और दिवाली स्पेशल इवेंट्स यहां पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
Pichola Lake3/8

Pichola Lake

दिवाली के समय यहां बोटिंग करना एक यादगार अनुभव होता है. झील के किनारे रोशनी, आतिशबाजी और शांत वातावरण रोमांटिक और पारिवारिक यात्राओं के लिए बेहतरीन है. आप यहां अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.
Fateh Sagar Lake4/8

Fateh Sagar Lake

फतेह सागर झील के किनारे लगी लाइट्स और फूड स्टॉल्स दिवाली के समय यहां का माहौल खास बना देते हैं. फैमिली आउटिंग के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट मानी जाती है. यहां आप दीवाली की छुट्टियों में अपने परिवार को घूमाने ले जा सकते हैं.
Monsoon Palace5/8

Monsoon Palace

सज्जनगढ़ किला की ऊंचाई से पूरे उदयपुर शहर को आप देख सकते हैं. दिवाली के दिन शहर में लगी लाइट्स का नजारा लेने के लिए ये बेस्ट जगह है. सूर्यास्त के समय यहां का व्यू शानदार होता है. आप अपने ट्रैवल लिस्ट में इस जगह को शामिल कर सकते हैं.
Bagore Ki Haveli6/8

Bagore Ki Haveli

बागोर की हवेली में दिवाली के दौरान यहां पारंपरिक राजस्थानी नृत्य और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कल्चर और आर्ट में रुचि रखने वालों के लिए ये जगह बेस्ट शामिल हो सकती है. आप अपने छुट्टियों के दौरान ट्रैवल लिस्ट में इस जगह को भी शामिल कर सकते हैं.
Shilpgram7/8

Shilpgram

शिल्पग्राम दिवाली मेले और हस्तशिल्प बाजार के लिए प्रसिद्ध है, यहां से आप लोकल आर्ट और हैंडीक्राफ्ट खरीद सकते हैं. फेस्टिव शॉपिंग के लिए ये जगह बेस्ट मानी जाती है.
Udaipur tourist places8/8

Udaipur tourist places

उदयपुर सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि दिवाली के समय यह राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उत्सव बन जाता है. रोशनी, झीलें, राजसी किले और पारंपरिक संगीत आपके छुट्टियों को एक यादगार अनुभव देंगे. अगर आप इस दिवाली छुट्टी में कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो उदयपुर जरूर जाएं.