पार्टनर के साथ कहीं घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो राजस्थान के इन रोमांटिक जगहों का करें विजिट
Travel Story: राजस्थान में प्रेमी जोड़ों के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां कपल्स जाकर आपना क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. राजस्थान के माउंट आबू, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और किशनगढ़ कपल्स के लिए बेस्ट जगहें मानी जाती हैं.
Published:Jun 03, 2025, 05:05 PM IST | Updated:Jun 03, 2025, 05:05 PM IST
1/8
Rajasthan Romatic Places
1/8
राजस्थान में प्रेमी जोड़ों के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां कपल्स जाकर आपना क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. राजस्थान के माउंट आबू, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और किशनगढ़ ऐसी जगहें हैं, जो कपल्स के लिए बेस्ट मानी जाती हैं. इन जगहों पर कपल्स के लिए कई रोमांटिक और यादगार अनुभवों के लिए अनेक विकल्प हैं.
2/8
Mount Abu
2/8
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो कपल्स के लिए एक शानदार जगह है. यहां नक्की लेक, गुरु शिखर और हनीमून पॉइंट जैसी जगहें मौजूद हैं, जो रोमांटिक अनुभवों के लिए बेहतरीन हैं. आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर बोट राइड और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं. साथ ही यहां सनसेट भी देखते हुए अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं.