नवरात्रि में राजस्थान के इन मंदिरों का करें विजिट, माता रानी का मिलेगा विशेष आशीर्वाद !

Edited byAman Singh
Published: Sep 20, 2025, 05:51 PM|Updated: Sep 20, 2025, 05:51 PM

Travel Story: राजस्थान में घूमने के लिए कई मशहूर जगहें हैं, लेकिन नवरात्रि में घूमने के लिए कुछ स्पेशल जगहें हैं जहां आप नवरात्रि के दौरान जा सकते हैं. अगर आप नवरात्रि में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको राजस्थान के इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए.

Travel Story1/7

Travel Story

राजस्थान में घूमने के लिए कई मशहूर जगहें हैं, लेकिन नवरात्रि में घूमने के लिए कुछ स्पेशल जगहें हैं जहां आप नवरात्रि के दौरान जा सकते हैं. अगर आप नवरात्रि में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको राजस्थान के इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए.
Travel Story2/7

Travel Story

आप इन जगहों पर जाकर अपने परिवार के साथ अच्छा और यादगार पल बना सकते हैं. आज हम आपको राजस्थान के 5 मशहूर मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप नवरात्रि के दौरान जाकर माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद ले सकते हैं.
Neemach Mata Temple3/7

Neemach Mata Temple

नीमच माता मंदिर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जो देवी नीमच माता को समर्पित है. यह मंदिर अपनी पौराणिक कथा, आध्यात्मिक महत्व और भव्य नवरात्रि उत्सव के कारण भक्तों के बीच खूब प्रसिद्ध है. हर साल यहां दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आते हैं. आप नवरात्रि में यहां घूमने जा सकते हैं.
Kaila Devi Temple4/7

Kaila Devi Temple

कैला देवी मंदिर, करौली जिले के कैला देवी गांव में स्थित है. कैला देवी मंदिर देवी कैला देवी को समर्पित है. यह मंदिर कालीसिल नदी के किनारे पर स्थित है, यहां लोग मंदिर में प्रार्थना करने से पहले स्नान करते हैं. आप अपने ट्रैवल लिस्ट में इस मंदिर को शामिल कर सकते हैं.
Ambika Mata Temple5/7

Ambika Mata Temple

अंबिका माता मंदिर, भारत के प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है, जो देवी दुर्गा के अंबिका स्वरूप को समर्पित है. यह मंदिर अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा, वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु आते हैं. यह मंदिर उदयपुर में स्थित है.
Jeen Mata Temple6/7

Jeen Mata Temple

जीण माता मंदिर, सीकर जिले के जीणमाता गांव में एक फेमस मंदिर है. यह मंदिर राजस्थान का एक प्राचीन और प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, जो देवी दुर्गा के जीण माता स्वरूप को समर्पित है. यह मंदिर विशेष रूप से नवरात्रि और जीण मेला के समय लाखों श्रद्धालुओं से गुलजार रहता है.
Karni Mata Temple7/7

Karni Mata Temple

करणी माता मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे में स्थित है. यह एक अद्भुत और रहस्यमयी हिंदू मंदिर है. ये मंदिर मां करणी को समर्पित है, जो दुर्गा माता का अवतार मानी जाती हैं. मंदिर की सबसे खास बात है कि यहां 20,000 से ज्यादा काले चूहों की उपस्थिति है, जिन्हें "काबा" कहा जाता है और भक्त उन्हें पूजते हैं.