Pink City: राजस्थान रंगों से भरपूर एक जीवंत धरती है और इसके हर ऐतिहासिक शहर के साथ एक ऐसा रंग जुड़ा है, जो इसकी विरासत, वास्तुकला और संस्कृति की कहानी को दर्शाता है.
1/7
Pink City
राजस्थान रंगों से भरपूर एक जीवंत धरती है और इसके हर ऐतिहासिक शहर के साथ एक ऐसा रंग जुड़ा है, जो इसकी विरासत, वास्तुकला और संस्कृति की कहानी को दर्शाता है. जयपुर में कई इमारतें आज भी गुलाबी रंग में रंगे हुए हैं.
2/7
Pink City
गुलाबी नगर जयपुर के गुलाबी अग्रभाग से लेकर नीले नगर जोधपुर की नीली गलियों, लाल नगर बीकानेर की गर्म बलुआ पत्थर की आभा, श्वेत नगर उदयपुर की शांत संगमरमर की शान और स्वर्ण नगर जैसलमेर की स्वर्णिम किलों वाली सुंदरता ये सभी जगहें बेहद मनमोहक हैं.
3/7
Pink City
जयपुर राजस्थान की राजधानी है. प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही दुनिया भर में ये जयपुर को 'गुलाबी नगरी' या 'पिंक सिटी' नाम से प्रसिद्ध है. अब जयपुर को गुलाबी नगरी क्यों कहा जाता है आज ये बात ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा.
4/7
Pink City
आज हम इसी के बारे में बताएंगे कि क्यों जयपुर को गुलाबी नगर नाम से जाना जाता है. राजस्थान की राजधानी जयपुर ऐतिहासिक शहर टेराकोटा गुलाबी रंग से रंगा हुआ है. यह परंपरा 1876 में शुरू हुई थी.
5/7
Pink City
महाराजा सवाई राम सिंह ने प्रिंस ऑफ वेल्स के स्वागत में शहर को गुलाबी रंग से रंगने का आदेश दिया था. महाराजा सवाई राम सिंह ने गुलाबी रंग से रंगने का आदेश इसलिए दिया था, क्योंकि उस समय गुलाबी रंग आतिथ्य और सम्मान का प्रतीक माना जाता था.
6/7
Pink City
जयपुर को भारत के सुनियोजित शहरों में से एक माना जाता है और इसका लेआउट वास्तुशास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार बनाया गया है. जयपुर में कई इमारतें हैं, जो आज भी गुलाबी रंग में रंगे हुए हैं.
7/7
Pink City
हवा महल, पहाड़ी पर स्थित आमेर किला, जंतर-मंतर का खगोलीय आश्चर्य और सिटी पैलेस जैसे कई खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारकों को देख सकते हैं.