Rajasthan Quiz: राजस्थान में एक तरफ जहां भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है. वहीं पर यहां पर कई मीठे पानी की भी झीलें भी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान की किस-किस झील में मीठा पानी मिलता है. अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे.
1/7
राजस्थान के 41 जिलों में जानकारी के अनुसार लगभग 100 झीलें हैं. हालांकि इसके बारे में कोई प्रमाण नहीं है.लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा मीठे पानी की झीलें पाई जाती हैं.
2/7
आमतौर पर झीलों में मिलने वाले पानी के अनुसार उनको बांटा जाता है. उसी तरह राजस्थान में दो तरह की झीलें पाई जाती हैं. जिनके अंदर खारे पानी की झील और मीठे पानी की झील मिलती हैं.
3/7
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि राजस्थान की किस झील में मीठा पानी मिलता है. ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होगी. इसलिए आज हम इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं.
4/7
मुख्यतः राजस्थान में मीठे पानी की 4 ऐसी झीलें हैं, जिनमें से आपको मीठा पानी मिलता है. ये फतेहसागर झील, पिछोला झील, जयसमंद झील और नक्की झील हैं. हालांकि राजस्थान में और भी कई झीलें हैं, जहां आपको मीठा पानी मिल सकता है.
5/7
आपको बता दें कि मीठा पानी से मतलब है कि यह पानी पीने योग्य होने के साथ-साथ सिंचाई और अन्य उपयोगों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
6/7
राजस्थान में खारे पानी की झीलों की बात करें तो सबसे पहले नाम सांभर लेक का आता है. यह भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है. इसके साथ ही डीडवाना झील और पचपदरा झील भी कुछ अन्य झीलें अपने खारे पानी के लिए प्रसिद्ध हैं.
7/7
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.