Trending Quiz : चित्तौड़गढ़ का किला राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, वीरता और बलिदान का एक जीवंत प्रतीक है. यह भारत का एकमात्र ऐसा किला है, जिसने नारी स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक-दो नहीं, बल्कि तीन बार जौहर होते देखा है.
1/7
चित्तौड़गढ़ का किला
राजस्थान भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और राजशाही परंपरा-विरासत के लिए जाना जाता हैं. यहां पर कई भव्य, प्राचीन किले और इमारते हैं जो अपनी वीरता और बहादुरी की गाथाओं के लिए मशहूर हैं.
2/7
चित्तौड़गढ़ का किला
लेकिन क्या आप जानते हैं ? कि राजस्थान में एक ऐसा किला भी है, जो अपनी वीरता और कई महान ऐतिहासिक गाथाओं के लिए जाना जाता है. यह एक ऐसा किला है जहां से तीन जौहरों की अमर गाथा जुड़ी हुई है. आइए जानते हैं उस महान किले के बारे में-
3/7
चित्तौड़गढ़ का किला
वो आनोखा किला चित्तौड़गढ़ में स्थित है, जो अपनी तीन जौहर की घटनाओं के कारण पूरे भारत में अद्वितीय माना जाता है. ये जौहर राजपूतों की वीरता, त्याग और सम्मान की रक्षा के लिए किए गए महान बलिदान का प्रतीक हैं.
4/7
पहला जौहर (1303 ई.)
यह इतिहास का सबसे प्रसिद्ध जौहर था, जो रानी पद्मिनी के नेतृत्व में हुआ था. पहला जौहर दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी द्वारा किए गए आक्रमण के बाद हुआ था. रानी पद्मिनी के साथ 16,000 अन्य क्षत्राणियों ने अपनी आन-बान-शान की रक्षा के लिए जौहर की अग्नि में आत्मदाह कर लिया था. जिससे अलाउद्दीन की सबसे बड़ी हार हुई थी.
5/7
दूसरा जौहर (1534 ई.)
यह जौहर रानी कर्णावती के नेतृत्व में हुआ, जब गुजरात के शासक बहादुर शाह ने किले पर हमला किया था. युद्ध में हार के बाद उन्होंने सभी रानियों के साथ जौहर कर लिया था.
6/7
तीसरा जौहर (1567 ई.)
यह अंतिम जौहर रानी फूलकंवर के नेतृत्व में हुआ था, जिसने राजपूतों के शौर्य की एक और कहानी लिखी. तीसरा जौहर मुगल सम्राट अकबर के आक्रमण के बाद हुआ, जिसमें रानी फूलकंवर ने जौहर कर अपने सम्मान की रक्षा की थी.
7/7
अद्वितीय परंपरा
जौहर की यह परंपरा दर्शाती है कि उस समय महिलाओं के लिए स्वाभिमान और धर्म की रक्षा सबसे ऊपर थी. चित्तौड़गढ़ का किला आज भी इन गौरवशाली और दुखद घटनाओं को अपनी दीवारों में समेटे हुए है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं.