Trending quiz: उदयपुर राजस्थान के अरावली की पहाड़ियों से घिरा झीलों का शहर है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक भव्यता और जल निकायों की बहुतायत के कारण ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’ के नाम से प्रसिद्ध है. जिस तरह इटली का वेनिस शहर अपनी नहरों और जल-मार्गों के लिए जाना जाता है, उसी तरह उदयपुर भी अपनी खूबसूरत झीलों और महलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है.
1/9
Udaipur, Venice of the East
राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और इतिहास के लिए जाना जाता हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ? कि यहां पर एक ऐसी जगह भी है जिसे राजस्थान का ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’ कहा जाता है.
2/9
Udaipur, Venice of the East
आइए जानते हैं राजस्थान के ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’ के बारे में- वह अनोखा शहर उदयपुर है, जिस तरह इटली का वेनिस शहर अपनी नहरों और जल-मार्गों के लिए जाना जाता है, उसी तरह उदयपुर भी अपनी खूबसूरत झीलों और महलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है.
3/9
उदयपुर, ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’
उदयपुर में पिछोला, फतेहसागर, और जयसमंद जैसी कई खूबसूरत झीलें हैं, जो शहर के अधिकांश हिस्सों को पानी से जोड़ती हैं, जिससे यह वेनिस जैसा लगता है.
4/9
मानव निर्मित झील
एशिया की दूसरी सबसे बड़ी, मानव निर्मित जयसमंद झील भी इसी जिले में है, जो इसके जलीय सौंदर्य को बढ़ाती है.
5/9
लेक पैलेस की भव्यता
पिछोला झील के मध्य में स्थित लेक पैलेस एक सफेद संगमरमर का महल है, जो पानी में मोती की तरह चमकता है, और यही इसे वेनिस जैसा अनुभव देता है.
6/9
पिछोला झील
पिछोला झील शहर के बीचों-बीच स्थित है, जिसके चारों ओर कई शानदार महल और घाट हैं, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं. झील में नावों का चलना और घाटों से महलों तक पहुंचने का तरीका वेनिस के जल-मार्गों की याद दिलाता है.
7/9
अरावली की पहाड़ियों से घिरा
शहर के चारों ओर अरावली की पहाड़ियां हैं, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाती हैं, जिससे यह शांत और सुरम्य लगता है. नीली झीलों और पहाड़ियों के साथ-साथ यहां हरे-भरे जंगल भी हैं, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है.
8/9
सिटी पैलेस
सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ पैलेस जैसे वैभवशाली महल इसकी ऐतिहासिक भव्यता को दर्शाते हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
9/9
विश्वव्यापी पहचान
उदयपुर की इस अनूठी सुंदरता और जल-संसाधनों ने इसे दुनिया भर में एक विशेष पहचान दिलाई है, जिसके कारण इसे ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’ कहा जाता है.