Rajasthani Madhu from Japan: राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां की हर बात ही बेहद निराली है. यहां पर न केवल भव्य किले, हवेलियां, महल और इमारतें हैं बल्कि यहां की अनोखी संस्कृति और पहनावा भी लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करता है. जमाना कितना ही मॉडर्न क्यों ना हो जाए, राजस्थान के कई लोग आज भी यहां की सांस्कृतिक परंपराओं संजोये रखे हैं.
1/6
राजस्थान का भोजन तो लोगों की जुबान पर बसा हुआ है, वहीं, बात अगर राजस्थानी लोकनृत्य-लोकगीत की आती है तो यह भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. कहते हैं कि एक बार जो कोई भी राजस्थान घूमने आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ, जापान से आई एक युवती के साथ, जो कभी आई तो थी राजस्थान घूमने लेकिन अब उसके रोम-रोम में राजस्थान बस चुका है.
2/6
बात कर रहे हैं 'मायूमी से बनी मधु' की, जो कि वैसे तो जापान से ताल्लुक रखती हैं लेकिन राजस्थान पहुंचने के बाद वह यहां की हर चीज की इस कदर दीवानी हुई कि उन्होंने राजस्थान को ही अपने अंदर बसा लिया. इसके चलते अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
3/6
खास बात तो यह है कि मधु न केवल राजस्थानी पारंपरिक पोशाक पहनती हैं बल्कि जब वह घूमर करती हैं तो अच्छे-अच्छे राजस्थानी डांसर भी उनके सामने फीके नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा मायूमी यानी कि राजस्थानी मधु राम-राम या फिर खम्मा घणी से शुरुआत करती हैं. उनकी हिंदी देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं.
4/6
राजस्थानी मधु जब भी मारवाड़ी बोलती हैं तो काफी आकर्षक लगती हैं. किसी समय राजस्थान घूमने आई मायूमी यानी कि मधु को यहां का न केवल रहन-सहन पहनावा पसंद आया बल्कि यहां की संस्कृति उनके दिल को भा गई. यही वजह है कि उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का ही हिस्सा बना लिया.
5/6
राजस्थानी मधु की साफ सुथरी हिंदी देखकर लोग उनके दीवाने हो जाते हैं. वहीं, जब वह अपनी टूटी-फूटी भाषा में मारवाड़ी बोलती हैं तो बेहद प्यारी लगती हैं. बताया जाता है कि राजस्थानी मधु ने किसी फिल्म में एक बार राजस्थान का कालबेलिया डांस देखा था. बस इसके बाद से वह वह डांस सीखना चाहती थी. इसी के चलते वह पहले राजस्थान पहुंची और यहां का डांस सीखा. यहां से तमाम वीडियो बनाकर ले गई और जापान में खूब प्रैक्टिस करती रही.
6/6
साल 2015 के बाद मधु ने डांस सिखाने का काम शुरू कर दिया था. वह जापान में राजस्थानी संस्कृति को ऐसे पेश करती हैं, जैसे मानो खुद ही राजस्थान की हों. राजस्थानी मधु राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में घूमर डांस कर चुकी हैं. उनके डांस को देखकर राजस्थानी गदगद हो गए थे.