नीमकाथाना की बहू बनी इंटरनेट सेंसेशन! राजस्थान की मधु राव ने देसी अदाओं से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Published: Oct 24, 2025, 07:15 AM|Updated: Oct 24, 2025, 07:15 AM

Rajasthan Entertainment: राजस्थान के नीमकाथाना की रहने वाली मधु राव आज सोशल मीडिया की देसी स्टार बन चुकी हैं. गांव की सादगी और पारंपरिक अंदाज़ को मॉडर्न स्टाइल में पेश करने के लिए मशहूर मधु की रील्स देशभर में वायरल हो रही हैं. लोग उन्हें प्यार से राजस्थान की भाभीजी कहते हैं. मर्यादा में रहकर कंटेंट बनाने वाली मधु अपनी सादगी, संस्कार और आत्मविश्वास से इस बात की मिसाल हैं कि देसी अंदाज़ भी ग्लैमरस हो सकता है.