King Cobra Video: उदयपुर शहर में सेवाश्रम इलाके में स्थित एक होटल के गार्डन में एक साथ 18 कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया.
1/7
राजस्थान के उदयपुर शहर में सेवाश्रम इलाके में स्थित एक होटल के गार्डन में एक साथ 18 कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गार्डन से एक सांप के साथ कोबरा के 18 बच्चे थे, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.
2/7
दरअसल होटल के गार्डन में कबाड़ रखा हुआ था. इस कबाड़ के पीछे से सांप के बच्चे जब बाहर निकलने लगे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों की नजर उनपर पड़ी. एक साथ इतने सांपों को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.
3/7
एक साथ इतने सांप को देख वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के चमन सिंह चौहान को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही चमन सिंह मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए गार्डन में रखे कबाड़ को हटाया गया, तो उसमें कई सांप निकले.
4/7
वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के चमन सिंह चौहान के मौके पर पहुंचने के बाद जब गार्डन में रखे कबाड़ को हटाया गया, तो उसमें एक के बाद एक कई कोबरा सांप नजर आए, जिसमें एक बड़ा कोबरा था और उसके साथ 18 बच्चे थे.
5/7
चमन सिंह ने सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और इसके बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया. चमन सिंह ने बताया कि कोबरा सांप एक बार में 12 से 20 अंडे देता है. संभवत होटल के गार्डन में मिले कोबरा के यह बच्चे कुछ ही दिन पहले अंडों में से निकले हैं.
6/7
बारिश के समय में आए दिन कहीं न कहीं सांप दिखते रहते हैं. कभी घर के बाहर तो कभी अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए घरों के अंदर तक घुस जाते हैं. सांपो का दिखना समान्य है, लेकिन एक साथ इतने बड़ी तादात में सांपों का दिखना लोगों को आश्चर्यचकित कर देता है.
7/7
उयपुर के होटल परिसर में एक साथ दिखे सांपों के इस झुंड ने तो एक पल के लिए सबको डरा दिया था. क्योंकि इससे पहले शायद ही कहीं इतनी बड़ी मात्रा में सांपों को एक साथ देखा गया हो.