Udaipur Weather Update: उदयपुर में मानसून का तांडव! IMD ने जारी किया अलर्ट, कुछ ही देर में ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी. जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका. प्रशासन और लोग रहें सतर्क!
1/7
Udaipur Weather Update
उदयपुर में मानसून एक बार फिर ताबड़तोड़ बारिश के साथ अपना भयंकर रूप दिखाने को तैयार है. मौसम विभाग (IMD) ने अचानक अलर्ट जारी करते हुए शहर में कुछ ही देर में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
2/7
Udaipur Weather Update
उदयपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उदयपुर के कई इलाकों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है.उदयपुर में मानसून की झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं.
3/7
Udaipur Weather Update
भारी और अति भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, और सड़कों पर जलभराव व अन्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं.
4/7
Udaipur Weather Update
इसके बावजूद मानसून का जोर कम होने के कोई आसार नहीं दिख रहे. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
5/7
Udaipur Weather Update
राजस्थान में मानसून का जोरदार दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने 26 अगस्त को अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, बाड़मेर, चूरू और पाली में भारी बारिश, जबकि जालोर, उदयपुर और सिरोही में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
6/7
Udaipur Weather Update
27 अगस्त को डूंगरपुर, राजसमंद, जालोर और पाली में भारी बारिश और सिरोही, उदयपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा, 28 अगस्त को डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर में भारी बारिश का अनुमान है.
7/7
Udaipur Weather Update
जबकि 29 अगस्त को बारां, झालावाड़ और कोटा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है.जबकि 29 अगस्त को बारां, झालावाड़ और कोटा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है.