उदयपुर में होने वाली है जोरदार बारिश! तापमान गिरने के बाद लोगों ने निकाल लिए स्वेटर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited byAnsh Raj
Published: Oct 26, 2025, 10:52 AM|Updated: Oct 26, 2025, 10:52 AM

Udaipur Weather Update: जैसे-जैसे समय नवंबर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ठंड भी दबे पांव दस्तक दे रही है. घर के भीतर लोगों ने तो स्वेटर भी पहनना शुरू कर दिया है. इसी बीच मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने उदयपुर के लिए भीषण बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है. आज से लेकर आने वाले तीन दिनों तक जोरदार और भयंकर बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. इन दिनों लेक सिटी के चाहने वालों की भीड़ उदयपुर में जुटना शुरू हो गई है. बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद कभी भी प्रदेश में गरज चमक के साथ बादल गरज सकते हैं.