उदयपुर में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज शाम तक सर्द हवा से ठिठुरने वाले हैं लोग!

Edited byAnsh Raj
Published: Oct 30, 2025, 10:15 AM|Updated: Oct 30, 2025, 10:15 AM

Udaipur Weather Update, 30 October: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने उदयपुर सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. चक्रवाती तूफान 'मंथा' के अप्रत्यक्ष प्रभाव और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27-28 अक्टूबर को भारी वर्षा हुई, जो अब भी जारी है.