Rajasthan Trending: क्या आप जानते हैं कि सैलून में कटवाए गए बाल भी बेचे जाते हैं? जी हां, भारत में बालों का कारोबार करोड़ों रुपये का है. इतना ही नहीं, मंदिरों में चढ़ाए गए दान के बाल भी बाजार में बेचे जाते हैं.
1/7
किसी भी चीज से कर सकते हैं बिजनस
बिजनस करने वाला इंसान किसी भी चीज से बिजनस खड़ा कर सकता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो बाल कटवाकर घर लौटते हैं, उनकी भी लाखों की कीमत होती है? जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह लोग बाल बेचकर महीने के लाखों रुपये कमा रहे हैं.
2/7
बालों का कारोबार
शरीर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं, जो तेज़ी से बढ़ते हैं. इसमें नाखून और बाल सबसे प्रमुख हैं. हर व्यक्ति नियमित रूप से बाल कटवाता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि कोई शख्स इन्हीं बालों को बेचकर अच्छी-खासी कमाई कर सकता है और इनकी असल कीमत क्या होती है? आज हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं.
3/7
बालों की कीमत कितनी होती है
बालों की कीमत उनकी लंबाई और क्वालिटी पर निर्भर करती है. जैसे, अगर बालों की लंबाई 8 से 12 इंच तक है, तो उनकी कीमत लगभग 8 से 10 हजार रुपये प्रति किलो तक मिल सकती है. हालांकि हर तरह के बाल काम के नहीं आते. माना जाता है कि किसी भी शहर से इकठ्ठा किए गए बालों का करीब 95 फीसदी हिस्सा बेकार होता है, जबकि सिर्फ 5 फीसदी बाल ही, क्वालिटी मानकों पर खरे उतरते हैं.
4/7
कहां होता है बालों का इस्तेमाल
लंबे बालों से नकली विग, हेयर पीस और महिलाओं के जूड़े तैयार किए जाते हैं. वहीं पुरुषों के बाल पानी में जल्दी खराब नहीं होते, इसलिए उनका उपयोग समुद्री जहाजों के लंगर के लिए रस्सियां बनाने में किया जाता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे बालों की हमेशा अधिक कीमत मिलती है. चूंकि पुरुषों के लंबे बाल कम ही मिलते हैं, इसलिए महिलाओं के बालों की डिमांड ज्यादा रहती है.
5/7
भारत में करोड़ों का बिजनस
भारत में बालों का कारोबार करोड़ों का है. भारतीय महिलाओं के लंबे बाल दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं और उनकी कीमत भी ऊंची होती है, क्योंकि इनमें केमिकल की मात्रा बेहद कम पाई जाती है.
6/7
कहां-कहां होता है व्यापार
भारत से बालों का व्यापार चीन, मलेशिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव और म्यांमार तक होता है. खास बात यह है कि भारत में मंदिरों में दान किए गए बालों को भी बड़े पैमाने पर बेचा जाता है. कहा जाता है कि बालों के बिजनेस का बड़ा हिस्सा इन्हीं मंदिरों से आता है.
7/7
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.