RAS Exam Result 2023: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुशल चौधरी को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. देखें तस्वीरें.
1/7
RAS Exam Result 2023
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अजमेर जिले के ग्राम पंचायत कड़ैल निवासी कुशल चौधरी को गुरुवार को राजकीय आवास पर आमंत्रित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
2/7
RAS Exam Result 2023
देवनानी ने कुशल चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर, शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. देवनानी ने कुशल को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
3/7
RAS Exam Result 2023
देवनानी ने कहा कि कुशल जैसे युवाओं की नई पीढ़ी प्रशासनिक सेवा में नई ऊर्जा. पारदर्शिता और जनसेवा की भावना लेकर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी.
4/7
RAS Exam Result 2023
देवनानी ने कहा कि कुशल चौधरी ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से अपने परिवार व गांव के नाम को रोशन करने के साथ ही सम्पूर्ण अजमेर जिले और प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है.
5/7
RAS Exam Result 2023
उन्होंने कहा कि कुशल चौधरी के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्पष्ट है कि यदि लक्ष्य तय हो और उसके प्रति समर्पण अटूट हो तो ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवा भी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं.
6/7
RAS Exam Result 2023
देवनानी ने कहा कि कुशल चौधरी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं.
7/7
RAS Exam Result 2023
देवनानी ने कहा कि कुशल चौधरी जैसे युवा राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं. उनकी सफलता परिश्रम और अनुशासन की सच्ची कुंजी है.