What is Amrut Scheme: क्या है अमृत योजना? जानें इसके उद्देश्य और आपके लिए लाभ...

What is Amrut Scheme: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा! वे बीकानेर में करणी माता मंदिर के दर्शन करेंगे, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. 

1/7

Amrut Scheme

Amrut Scheme1/7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक एक महीने बाद राजस्थान का दौरा करेंगे. गुरुवार को वे बीकानेर आएंगे और सुबह करीब 10:30 बजे देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. अपने दौरे के दौरान वे 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.
2/7

आज राजस्थान में पीएम मोदी

आज राजस्थान में पीएम मोदी2/7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशनोक के पास पलाना में दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर वे वर्चुअल माध्यम से 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही, वे प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी से जुड़ी 25 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इस भव्य समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. यह आयोजन क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा.