Rajasthan Mock Drill: क्या होती है मॉक ड्रिल? 7 मई को राजस्थान के किन शहरों में बजेगा खतरे का सायरन, जानें सब कुछ...

Rajasthan Mock Drill: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ बड़ा एयर स्ट्राइक किया है, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है. इस ऑपरेशन के तहत सेना ने मिसाइल दागकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 जगहों पर कार्रवाई की है. इंडियन एयरफोर्स ने बीकानेर से करीब 216 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर मिसाइल गिराकर तबाह कर दिया.

1/6

मॉक ड्रिल की क्या है जरुरत?

मॉक ड्रिल की क्या है जरुरत?1/6
मॉक ड्रिलिंग का महत्व आपातकालीन स्थितियों में तैयारियों का परीक्षण करने में है, खासकर जब दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस अभ्यास से सुरक्षा उपकरणों की स्थिति, सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों और सुरक्षाकर्मियों एवं बचाव टीमों की क्षमताओं का आकलन किया जा सकता है. मॉक ड्रिलिंग के माध्यम से युद्ध या आपात स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करके लोगों की जान बचाई जा सकती है और अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी जा सकती है. इससे आपात स्थिति के लिए तैयार रहने और सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.
2/6

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश2/6
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राजस्थान के 28 शहरों में 7 मई को एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इस अभ्यास के दौरान रात में सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों और सुरक्षा बलों की तैयारियों का परीक्षण करना है. हालांकि अभी मॉक ड्रिल का समय तय नहीं हुआ है, लेकिन यह अभ्यास सुरक्षा तैयारियों को परखने और नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है. इससे नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों में अपनी भूमिका और सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिलेगी.