Rajasthan Mock Drill: मॉक ड्रिल का सायरन बजते ही हो जाना है अलर्ट, तुरंत करने है ये काम...

Rajasthan Mock Drill: 7 मई को राजस्थान में मॉक ड्रिल के दौरान तेज सायरन बजेगा, जिसे सुनकर लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। यहाँ 5 पॉइंट्स में समझें सब कुछ…

1/6

संवेदनशील शहरों में से एक

संवेदनशील शहरों में से एक1/6
रावतभाटा और कोटा सबसे संवेदनशील शहरों में से एक हैं क्योंकि रावतभाटा में न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थित है और कोटा शहर इससे बहुत नजदीक है। इसके अलावा, कोटा में थर्मल पावर प्लांट भी है और यहाँ यूरेनियम की अधिकता है। इन कारणों से दोनों शहरों को उच्च संवेदनशीलता की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा, दूसरी श्रेणी के कई शहरों में थल सेना, वायु सेना और अन्य सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्थान होने के कारण भी उन्हें संवेदनशील माना जाता है।
2/6

Rajasthan Mock Drill:

Rajasthan Mock Drill:2/6
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राजस्थान के 28 शहरों में 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इस अभ्यास के दौरान रात में सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट किया जाएगा, ताकि युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों और सुरक्षा बलों की तैयारियों का परीक्षण किया जा सके. हालांकि, अभी मॉक ड्रिल का समय तय नहीं हुआ है. यह मॉक ड्रिल सुरक्षा तैयारियों को परखने और नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है.