Jodhpur News: राजस्थान में जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ. शेरगढ़ थाना क्षेत्र के तेना गांव की सरहद में बाइक पर जा रही एक महिला की चुनरी बाइक के पिछले टायर में फंस गई, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर मौत हो गई. महिला की गोद में बैठी एक साल की बच्ची भी गिरकर घायल हो गई. पति गोरधनराम मेघवाल दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया और बच्ची को जोधपुर रेफर किया.
1/7
Jodhpur News
Jodhpur News: जिले के बालेसर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यह हादसा शेरगढ़ थाना क्षेत्र के तेना गांव की सरहद में उस समय हुआ, जब बाइक पर बैठी एक महिला की चुनरी बाइक के पिछले टायर में फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला की गोद में बैठी एक साल की मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई.
2/7
Jodhpur News
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुवालिया गांव निवासी 24 वर्षीय गोरधनराम मेघवाल पुत्र शंकरराम मेघवाल अपनी पत्नी तुलसी देवी त्री मोहनराम मेघवाल, निवासी राईसर और एक साल की बेटी कृष्णा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मामी ससुराल सिहांदा गांव जा रहा था. परिवार में एक सामाजिक कार्यक्रम होने के चलते तीनों घर से निकले थे.
3/7
Jodhpur News
जब वह अपने गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर तेना गांव की सरहद में पहुंचे, तो पीछे बैठी पत्नी तुलसी देवी की चुनरी अचानक बाइक के पिछले टायर में फंस गई. चुनरी टायर में उलझते ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी.
4/7
Jodhpur News
महिला के हाथ में उस समय एक साल की बच्ची भी थी, जो उसकी गोद से छिटककर नीचे गिर गई. हादसे के तुरंत बाद पति गोरधनराम ने बाइक रोककर पत्नी और बच्ची को संभाला, लेकिन तब तक तुलसी देवी के सिर में गहरी चोट लग चुकी थी. स्थानीय लोगों की मदद से गोरधनराम ने निजी वाहन रुकवाया और दोनों को तेना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने पर बालेसर रेफर कर दिया.
5/7
Jodhpur News
बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. कुलदीप जीनगर और नर्सिंग स्टाफ राजकुमार, कपिल, महेंद्र और राकेश वैष्णव की टीम ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल मासूम बच्ची कृष्णा को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बालेसर थाना के हेड कांस्टेबल डूंगरसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और घायल बच्ची को 108 एंबुलेंस की मदद से जोधपुर भिजवाया. महिला के शव को बालेसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया.
6/7
Jodhpur News
जांच में यह सामने आया कि यह स्थान शेरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इस पर बालेसर पुलिस ने शेरगढ़ थाने और मृतका के परिजनों को सूचना दी. बाद में शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई संभाली.
7/7
Jodhpur News
घटना की खबर मिलते ही राईसर और सुवालिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई. महिला की अचानक मौत से परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसर गया. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का दुपट्टा या चुनरी बाइक के पहियों में फंस जाना अब तक कई जानें ले चुका है, इसलिए इस तरह के हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा जागरूकता जरूरी है.