Jhalawar News: झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे की पुलिया से छोटी कालीसिंध नदी में कूदी विवाहिता का शव करीब 48 घंटे बाद एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने ढूंढ निकाला. विवाहित धर्मकंवर का शव पुलिया से करीब 3 किलोमीटर आगे छोटी कालीसिंध नदी के गहरे पानी में मिला. फिलहाल गंगधार पुलिस ने शव को चौमहला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा.
1/6
Jhalawar News
परिजनों के मुताबिक विवाहिता धर्मकंवर मंगलवार सुबह अपने पीहर बरडिया बीरजी गांव से निकली थी और गंगधार तथा चौमहला के मध्य स्थित पुलिया से छोटी कालीसिंध नदी में छलांग लगा दी.
2/6
Jhalawar News
घटना की सूचना मिलते ही गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ तथा सिविल डिफेंस की टीमों को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घटना के करीब 48 घंटे बाद रेस्क्यू टीमों को सफलता मिली और शव को ढूंढ निकाला गया है.
3/6
Jhalawar News
परिजनों को विवाहिता धर्मकंवर का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसके ससुराल पक्ष ने उस पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था और पिता को भी अपमानित किया था.
4/6
Jhalawar News
इसके बाद से ही पिछले दो माह से वह अपने पीहर में पिता के पास ही रह रही थी. मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने आने वाले थे. उससे पहले ही उसने खुदकुशी का कदम उठाया और अपनी जान दे दी.
5/6
Jhalawar News
विवाहिता का सुसाइड नोट भी दिल को मार्मिक कर देने वाला है, जिसमें उसने लिखा कि पापा में आपकी बेइज्जती नहीं सह सकती.
6/6
Jhalawar News
इस मार्मिक नोट में उसने अपने पिता के लिए गहरे भाव व्यक्त किए, जिसमें लिखा, "पापा, मैं आपकी बेइज्जती नहीं सह सकती." उसने आगे लिखा, "अगले जन्म में भी आप मेरे पापा बनना, लेकिन मैं आपकी बेटी नहीं, बेटा बनूँ और आपके पास रहूँ. आई लव यू पापा... भगवान मेरे पापा को हमेशा खुश रखना." यह नोट धर्मकंवर के पिता के प्रति उसके गहरे प्रेम और दर्द को दर्शाता है. मंगलवार सुबह अपने पीहर बरडिया बीरजी गांव से निकलने के बाद उसने गंगधार-चौमहला के बीच की पुलिया से नदी में छलांग लगा दी थी. करीब 48 घंटे बाद एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने उसका शव नदी के गहरे पानी में, पुलिया से 3 किलोमीटर दूर बरामद किया. गंगधार पुलिस ने शव को चौमहला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा. इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय समुदाय में शोक की लहर पैदा कर दी है, और धर्मकंवर के नोट ने सामाजिक और पारिवारिक दबावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.