भीलवाड़ा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर ली जान, दाहिने हाथ पर लिखी मिली यह चीज

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 23, 2025, 07:28 AM|Updated: Sep 23, 2025, 07:28 AM

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई. सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र में चरागाह भूमि पर 25-30 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला. पुलिस जांच में पता चला कि महिला की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या की गई है. वारदात स्थल पर संघर्ष के निशान और खून से सना पत्थर भी मिला.