Ajmer News: पुलिस के सामने बैरिकेट पर चढ़े, तेज आवाज में बजाया म्यूजिक, यूथ कांग्रेस का तगड़ा हल्लाबोल...

Edited byAnsh Raj
Published: Aug 11, 2025, 01:55 PM|Updated: Aug 11, 2025, 01:55 PM

Ajmer News: अजमेर में यूथ कांग्रेस ने शहर की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और टूटी सड़कों, गंदगी के ढेर और आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर नाराजगी जताई. प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर पुलिस से झड़प हुई.