प्रतापगढ़ में लगातार बारिश मचा रही हाहाकार, तेलियां की गली में 150 साल पुराना मकान ढहा

Pratapgarh News: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश हादसों का सबब बन रही है. कहीं लोग बहाव में फंस रहे हैं तो कहीं जर्जर मकान मौत का खतरा बने हुए हैं. आज सुबह करीब 6:30 बजे शहर की तेलियां की गली में 150 साल पुराना खंडहरनुमा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा.

प्रतापगढ़ में लगातार बारिश मचा रही हाहाकार, तेलियां की गली में 150 साल पुराना मकान ढहा
Image Credit: Pratapgarh NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Pratapgarh News: जिले में लगातार हो रही बारिश हादसों का सबब बन रही है. कहीं लोग बहाव में फंस रहे हैं तो कहीं जर्जर मकान मौत का खतरा बने हुए हैं. आज सुबह करीब 6:30 बजे शहर की तेलियां की गली में 150 साल पुराना खंडहरनुमा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा.

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान लंबे समय से जर्जर अवस्था में खाली पड़ा था. बारिश से दीवारें कमजोर हो गई थीं और अचानक तेज आवाज के साथ ढह गईं. सौभाग्य से इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के मकान भी सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

Add Zee News as a Preferred Source

शहर में ऐसे कई जर्जर भवन मौजूद हैं, जिन्हें नगर परिषद ने खतरनाक घोषित कर रखा है. परिषद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में ऐसे मकानों के आसपास सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें.

पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
Pratapgarh News: जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. नदी-नाले उफान पर हैं और अब तक डूबने की छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कल देर शाम इस सिलसिले में एक और मामला जुड़ गया, जब पीपलखूंट क्षेत्र की एराव नदी से बहकर आया एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.


कल देर ग्राम पंचायत सेमलिया के पास नदी में शव बहता हुआ नजर आया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पीपलखूंट पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भिजवाया. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.

थाना अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान के बारे में जानकारी हो तो तत्काल पीपलखूंट थाने से संपर्क करें. जिले में अब तक डूबने की छह घटनाएँ सामने आ चुकी हैं. कोटड़ी थाना क्षेत्र में तीन लोग, पारसोला में एक, धोलापानी में एक और पीपलखूंट क्षेत्र में यह नया मामला सामने आया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More