प्रतापगढ़ में पत्रकार के परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में 2 अरोपी अरेस्ट

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक सप्ताह पहले पत्रकार उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.

प्रतापगढ़ में पत्रकार के परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में 2 अरोपी अरेस्ट
Image Credit: pratapgarh

Pratapgarh News: जिले में एक सप्ताह पहले पत्रकार उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.

कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि एक सप्ताह पहले 10 सितंबर को नई आबादी निवासी अंतिम धोबी ने प्रकरण दर्ज करवाया कि शाम को वह कार्यालय से अपने पति दिलीप धोबी के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी साथ में उनकी छोटी बच्ची भी थी. उसके पति पत्रकारिता करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कहां की है घटना

रास्ते में हाउसिंग बोर्ड के निकट गलत साइड से दो बाइक सवार युवक आए और उन्होंने हमारी बाइक के आगे उसे खड़ा कर दिया और गाली गलौज करने लगे. मैंने उनसे जब बात करना चाही तो वह मारपीट पर उतारू हो गए और जाति सूचक गालियां देने लगे. उन्होंने विवाद बढ़ने पर अपने साथियों और तीन-चार महिलाओं को मौके पर बुलाया और सभी ने हमको घेर कर मारपीट शुरू कर दी. इन लोगों ने कहा कि उसकी पत्रकारिता निकाल देते हैं. मेरा पर्स और मोबाइल भी छीनने की कोशिश की ,वारदात के दौरान बच्ची के साथ भी मारपीट की गई.

लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया

इन लोगों द्वारा किए गए हमले में मेरे पति जख्मी हो गए. लोगों ने बीच बचाव कर हमें छुड़ाया. जैसे तैसे हम वहां से अपनी जान बचाकर निकले. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी मुस्तकीम खान और प्रतापगढ़ निवासी अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया है. इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.