&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: मौताणे की मांग को लेकर प्रतापगढ़ में दो दिन पहले घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
धमोतर थाना अधिकारी घीसूलाल ने बताया कि बीती 8 सितंबर को थाना क्षेत्र के आकाश कुंडी निवासी शंकर मीणा की पशु के द्वारा सिंग मारने से मौत हो गई थी, जिसका शव कैलाश नाथ के खेत में मिला था. इस पर मृतक शंकर के भाई लक्ष्मण और उसके परिजनों ने मोताणे की मांग करते हुए कैलाश नाथ और उसके भाई डालचंद नाथ के घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की.
इस मामले में पीड़ितों की ओर से 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज करवाया गया था. पुलिस ने जांच के बाद आज इस मामले में लक्ष्मण मीणा और धनराज मीणा को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
प्रतापगढ़ में 15 लाख के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में एक तस्कर गिरफ्तार
Pratpgarh News: प्रतापगढ़ में पुलिस ने 15 लाख रुपए के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में बीते 6 माह से फरार चल रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस इसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है. फरार चल रहा यह तस्कर इलाके में लोगों को अफीम डोडा चूरा सप्लाई करता था. जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत यह कार्रवाई की गई.
जलोदा जागीर थाना प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि 6 महीने पहले 24 मार्च 2025 को पुलिस टीम द्वारा महीनगर के निकट नाकाबंदी के दौरान एक कार से 96 किलो 985 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया था. इस मामले में कार में सवार मध्य प्रदेश के मनासा निवासी देवीलाल मालवीय, जयपुर निवासी मुख्तियार खान और मध्य प्रदेश की दमोह निवासी प्रीति गोड को गिरफ्तार किया था. एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए इस प्रकरण में कार को भी जब्त कर लिया गया था.
पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम डोडा चूरा अचलपुरा निवासी दशरथ मीणा ने सप्लाई किया था. इस पर पुलिस दशरथ की तलाश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था. आज मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर लिया गया जिससे पूछताछ जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!