&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा चार के अंग्रेजी विषय की पाठ्यपुस्तक से मानगढ़ धाम से संबंधित पाठ को हटाए जाने पर आज प्रतापगढ़ में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. मोर्चा की ओर से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर इस पाठ को पुनः पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की गई.
मोर्चा के जिला संयोजक बहादुर लाल निनामा ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा चौथी की अंग्रेजी विषय की पाठ्य पुस्तक से मानगढ़ धाम से संबंधित पाठ को हटा दिया गया. जिसमें अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों के नरसंहार के बलिदान गाथा थी. इसके पूर्व भी डूंगरपुर की शहिद कालीबाई का पाठ पाठ्यक्रम से हटा दिया गया. इस तरह आदिवासियों के बलिदान और शौर्य की गाथाओं को पाठ्य पुस्तकों से हटाकर उनका अपमान किया जा रहा है.
इसके विरोध में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की ओर से मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया गया और अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया. इस दौरान अंबेडकर सर्किल पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया.
मोर्चा की ओर से मांग की गई कि आदिवासियों के शौर्य और बलिदान की गाथाओं को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए और उनकी संस्कृति से संबंधित पाठ्य सामग्री पुस्तकों में सम्मिलित की जाए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!