छोटीसादड़ी बंद, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ जनआक्रोश

Rajasthan News: छोटीसादड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग और अनशनकारी मनीष उपाध्याय को जबरन हटाने के विरोध में नगर बंद रहा.व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन पर आंदोलन दबाने का आरोप लगाया है. मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
 

छोटीसादड़ी बंद, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ जनआक्रोश
Image Credit: Pratapgarh Protest

Pratapgarh Protest: प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखण्ड क्षेत्र में आज आक्रोश का सैलाब उमड़ पड़ा.स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय को पुलिस द्वारा जबरन हटाए जाने के विरोध में आज पूरा नगर ऐतिहासिक रूप से बंद रहा. व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने एकजुट होकर प्रशासन की 'दमनकारी' कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
सुबह से ही छोटीसादड़ी के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. व्यापार मंडलों के आह्वान पर मेडिकल स्टोर, किराना दुकानें, कपड़ा बाज़ार और सब्जी मंडी सहित सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे. लोग मुख्य मार्गों पर एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए जनआंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है.

Add Zee News as a Preferred Source
Chotisadri Band

क्या है पूरा विवाद?
मनीष उपाध्याय पिछले चार दिनों से उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर आमरण अनशन पर थे. रविवार शाम पुलिस ने स्वास्थ्य जांच का हवाला देकर मनीष को अनशन स्थल से जबरन उठा लिया. प्रदर्शनकारियों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि पुलिस ने धरना स्थल से शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटा दी और टेंट उखाड़ फेंका. इसे जनता के संघर्ष का अपमान बताया जा रहा है.

राजनीतिक और सामाजिक समर्थन
इस बंद को व्यापक जनसमर्थन मिला है. पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस आंदोलन और बंद का खुला समर्थन किया, जिससे आंदोलन को और अधिक मजबूती मिली.

Doctor Appointment Demand: Pratapgarh

आंदोलनकारियों की जिद
प्रशासन का कहना है कि मनीष उपाध्याय की गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी निगरानी की जा रही है. वहीं, आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब तक चिकित्सालय में डॉक्टरों की नियुक्ति का लिखित और ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक यह विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा.

Pratapgarh News

छोटीसादड़ी की यह 'सफेद पट्टी'(कोहरा) आज जनरोष की गर्मी से पिघलती नजर आई.जनता की मांग स्पष्ट है-उन्हें भाषण नहीं, डॉक्टर चाहिए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More