Pratapgarh News: मजदूरी करने गया था खेत... फिर जो हुआ सुनकर कांप जाएगी रूह!

Rajasthan News: प्रतापगढ़ में आज एक खेत पर कृषि कार्य कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया, अचेत हालत में मजदूर को जिला चिकित्सालय लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Pratapgarh News: मजदूरी करने गया था खेत... फिर जो हुआ सुनकर कांप जाएगी रूह!
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में आज एक खेत पर कृषि कार्य कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया, अचेत हालत में मजदूर को जिला चिकित्सालय लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार यह हादसा खेतों में पड़ी विद्युत लाइन की वजह से हुआ है. पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है.

क्या बोले जांच अधिकारी?
देवगढ़ थाने के जांच अधिकारी भरतराज सिंह ने बताया कि लोहारिया निवासी भूरालाल मीणा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसका भाई रूपलाल मीणा जो समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल के मैस में काम करता है, आज अपने पड़ोसी मालूराम के साथ खेत पर मजदूरी के लिए गया था. यहां पर कृषि कार्य करने के दौरान वह विद्युत तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से अचेत हो गया. जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने 8 साल से फरार एक वॉरंटी को पकड़ा
प्रतापगढ़ की पीपलखूंट थाना पुलिस ने एक आपराधिक प्रकरण में बीते 8 सालों से फरार चल रहे एक स्थाई वॉरंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा. पीपलखूंट थाना अधिकारी जयेश पाटीदार ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के घाटोल एसीजेएम कोर्ट में दांता निवासी श्रावनियां उर्फ श्रवण निनामा के खिलाफ 2008 से एक आपराधिक प्रकरण विचाराधीन था. जिसमें अदालत ने 2017 में श्रवण को स्थाई वारंटी घोषित किया था तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी.

मुखबिर की मदद से पकड़ा गया
आज मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि श्रवण दांता के जंगलों में छिपा हुआ है. इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो घने सागवान के पेड़ों के पीछे एक व्यक्ति बैठा हुआ था जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण निनामा बताया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस अब इसे अदालत में पेश करेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - हितेष उपाध्याय

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author