प्रतापगढ़ में पुलिया पर उफान से मार्ग ठप, घंटाली सहित कई गांवों का संपर्क कटा

Pratapgarh News: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट की नायन पंचायत के माडवी गांव स्थित पुलिया पर तेज बहाव के चलते पानी चढ़ गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई. अचानक आए जलस्तर के कारण पुलिया पर आवागमन जोखिमपूर्ण हो गया और वाहन एवं पैदल दोनों का आना-जाना बंद हो गया.

प्रतापगढ़ में पुलिया पर उफान से मार्ग ठप, घंटाली सहित कई गांवों का संपर्क कटा
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: पीपलखूंट की नायन पंचायत के माडवी गांव स्थित पुलिया पर तेज बहाव के चलते पानी चढ़ गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई. अचानक आए जलस्तर के कारण पुलिया पर आवागमन जोखिमपूर्ण हो गया और वाहन एवं पैदल दोनों का आना-जाना बंद हो गया.

इस स्थिति से घंटाली सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया है. जिला मुख्यालय जाने वाला प्रमुख मार्ग भी प्रभावित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया पर पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि उस पर से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया. सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पानी का बहाव कम होने तक मार्ग बहाल होने की संभावना नहीं है.

पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई. ब्रेक फेल होने के बाद खाई में गिरी इस बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से प्रतापगढ़ लाया गया. मामूली रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ.

दरअसल प्रतापगढ़ डिपो की यह खटारा बस चित्तौड़गढ़ से प्रतापगढ़ की और आ रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर भूतियावाड घाटे के निकट अचानक इस बस के ब्रेक फेल हो गए और यह घाट क्षेत्र में रिवर्स उतर गई और खाई में जा गिरी. हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई, गनीमत रही बस की गति ज्यादा नहीं थी और वह पलटी भी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, हादसे में पांच यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं. सूचना पर आसपास के ग्रामीण और धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से प्रतापगढ़ लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.