हेमंत मीणा के पिता नंदलाल मीणा की बिगड़ी तबियत, उदयपुर किया रेफर

Rajasthan News: प्रदेश के पूर्व जनजाति विकास विभाग मंत्री व राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के पिता नंदलाल मीणा की आज प्रतापगढ़ स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया.

हेमंत मीणा के पिता नंदलाल मीणा की बिगड़ी तबियत, उदयपुर किया रेफर

Rajasthan News: प्रदेश के पूर्व जनजाति विकास विभाग मंत्री व राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के पिता नंदलाल मीणा की आज प्रतापगढ़ स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया. यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार कर उन्हें उच्च जांचों के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया.

फिलहाल मीणा की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. मीणा के अस्वस्थ होने की खबर सुनकर जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे. दरअसल वयोवृद्ध भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व जनजाति विकास विभाग मंत्री नंदलाल मीणा पिछले कुछ समय से कमजोरी का अनुभव कर रहे थे.

आज सुबह अंबा माता स्थित घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. वहां पर मौजूद उनके पुत्र प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और भाजपा नेता प्रहलाद गुर्जर तत्काल उनको लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे. यहां चिकित्साकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया.

चिकित्सक नितिन सुथार और रमेश शुक्ला की निगरानी में मीना को प्राथमिक उपचार दिया गया. प्राथमिक उपचार के बाद मीना को उच्च स्तरीय जांच के लिए उदयपुर कर दिया गया. फिलहाल मीणा के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है. मीणा के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे और मीणा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news