प्रतापगढ़ में भारी बारिश ने ढाया कहर, ढहा गरीब का आशियाना, परिवार हुआ बेघर

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में पिछले दिनों से लगातार बारिश ने कच्चे मकानों को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है. कई परिवार भय के साये में जी रहे हैं. बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही और हर रोज़ नए हादसों की आशंका बनी हुई है. जिले में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं.

प्रतापगढ़ में भारी बारिश ने ढाया कहर, ढहा गरीब का आशियाना, परिवार हुआ बेघर
Image Credit: Pratapgarh Weather Update

Pratapgarh Weather Update: प्रतापगढ़ ज़िले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. आसमान से बरस रही आफ़त ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. गांवों में कच्चे मकान और जर्जर भवन बारिश की मार से ढह रहे हैं, जिससे ग्रामीण संकट में हैं.

ताज़ा मामला अरनोद थाना क्षेत्र के मंडावरा गांव का है, जहां तेज़ बारिश के कारण घनश्याम पिता देवीलाल का कच्चा मकान कल देर शाम भरभरा कर गिर गया. हादसे के समय घनश्याम की पत्नी और बेटी घर से बाहर थीं, जिससे बड़ी त्रासदी टल गई लेकिन मकान के साथ-साथ परिवार का सारा घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया. स्थानीय वार्ड पंच जमनालाल ने बताया कि मंडावरा की नई आबादी में बारिश के चलते कई मकान जर्जर स्थिति में हैं और कभी भी गिर सकते हैं. प्रभावित परिवार घनश्याम का कहना है कि अब उनके पास सिर छुपाने को छत तक नहीं बची है.

Add Zee News as a Preferred Source

गांव के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों से लगातार बारिश ने कच्चे मकानों को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है. कई परिवार भय के साये में जी रहे हैं. बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही और हर रोज़ नए हादसों की आशंका बनी हुई है. जिले में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं.


बता दें कि राजस्थान में अगस्त के आखिरी दिनों में मानसून जलजला मचाने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में घनघोर बारिश की चेतावनी जारी की गई, जिसके चलते लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. मौसम विभाग ने आज 20 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है.


जयपुर मौसम केंद्र की जानकारी की अनुसार, आज मरुधरावासी खूब भीगने वाले हैं. लगभग सभी संभागों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा सकती है. प्रशासन ने स्कूलों, बाजारों और सड़कों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आज नागौर, श्रीगंगानगर और बीकानेर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी से अति भारी कहर मचा सकती है. इन जिलों में तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.


वहीं, अन्य जिलों जयपुर, हनुमानगढ़, जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, बूंदी, पाली, चित्तौड़गढ़, दौसा, भीलवाड़ा और अजमेर समेत आसपास के जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वज्रपात को लेकर भी अलर्ट घोषित किया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More