प्रतापगढ़ के इन इलाकों में घूम रहा कब्रिस्तान साफ करने वाला जानवर

प्रतापगढ़ में इस जानवर का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों व किसानों में चर्चा तेज हो गई और लोग सतर्क रहने की सलाह एक-दूसरे को देते नजर आए. जरख को अत्यंत आक्रामक और खतरा महसूस होने पर हमला करने वाले जीव के रूप में जाना जाता है, जिसके कारण खेतों में काम करने वाले किसान चिंतित हैं.

प्रतापगढ़ के इन इलाकों में घूम रहा कब्रिस्तान साफ करने वाला जानवर
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ जिले के बोरी-सिद्धपुरा क्षेत्र में गुरुवार को खेतों में जरख दिखाई देने से किसानों में दहशत का माहौल बन गया. खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब अचानक इस जंगली जीव को देखा तो उन्होंने तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वायरल वीडियो के बाद लोगों में डर

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों व किसानों में चर्चा तेज हो गई और लोग सतर्क रहने की सलाह एक-दूसरे को देते नजर आए. जरख को अत्यंत आक्रामक और खतरा महसूस होने पर हमला करने वाले जीव के रूप में जाना जाता है, जिसके कारण खेतों में काम करने वाले किसान चिंतित हैं.

सिंचाई के लिए जानें में भी अनहोनी का डर

किसानों का कहना है कि फसलों की देखभाल और सिंचाई के लिए सुबह-शाम खेतों में जाना पड़ता है, ऐसे में जरख की मौजूदगी भय पैदा कर रही है. सूचना पर क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को भी अवगत कराया है, ताकि जरख की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों आसपास के जंगलों में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे खेतों में अकेले जाने में डर लगता है.

कब्रिस्तान साफ करने वाला जानवर

विशेषज्ञों के अनुसार जरख आमतौर पर अकेला चलता है और उकसाने पर ही आक्रमक होता है. ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में अकेले न जाएं, झाड़ियों के पास सावधानी बरतें और रात्रि के समय खेतों में कम ही रुकें. बोरी क्षेत्र की इस घटना के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसके चलते आसपास के गांवों में भी किसानों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है. वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है. बताया जाता है की जरख के दांत इतने मजबूत होते हैं की हड्डियों तक को कुचल सकते हैं. इसलिए इसे कब्रिस्तान साफ करने वाला जानवर भी कहते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More