Rajasthan Politics: कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पार्षदों का बहिष्कार, सभापति ने बताया राजनीतिक ड्रामा

Rajasthan Politics:  नगर परिषद में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली , अपने ही पार्षदों ने बनाया किनारा, 17 में से पहुंचे मात्र 4 पार्षद, सभापति ने बताया राजनीतिक ड्रामा.

Rajasthan Politics: कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पार्षदों का बहिष्कार, सभापति ने बताया राजनीतिक ड्रामा
Image Credit: Rajasthan PoliticsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Politics: प्रतापगढ़ नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किया गया विरोध प्रदर्शन खुद कांग्रेस के लिए किरकिरी का कारण बन गया है. नगरपरिषद के नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित जन आक्रोश रैली और धरने को लेकर जितनी जोर-शोर से तैयारी की गई, वह उतनी ही फुस्स साबित हुई. रैली में कांग्रेस के 17 पार्षदों में से केवल 4 ही पहुंचे, बाकी ने इससे साफ तौर पर दूरी बना ली. रैली के लिए प्रशासन से अनुमति लेने के बावजूद कांग्रेस टेंट तक नहीं लगा पाई.

हालांकि यह बात कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सभापति के कहने पर शहर में किसी भी टेंट व्यवसाय ने उनके इस कार्यक्रम में टेंट की व्यवस्था नहीं की. इस कारण बिना किसी तैयारी के धरने पर बैठने का यह प्रयास एक राजनीतिक नौटंकी बनकर रह गया. पुलिस प्रशासन ने धरना स्थल पर पहुंचते ही सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर बस में भरकर शहर से बाहर छोड़ दिया, जिससे कांग्रेस का तथाकथित जन आक्रोश मैदान में उतरने से पहले ही ठंडा पड़ गया.

Add Zee News as a Preferred Source

पूरे मामले में अब नगर परिषद सभापति राम कन्या प्रहलाद गुर्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा करार देते हुए कहा की कांग्रेस विकास से घबरा गई है और अब झूठे आरोपों और मंचीय विरोध के सहारे चुनावी जमीन तलाश रही है. यह प्रदर्शन पूरी तरह से दिखावा था, जिसमें कांग्रेस के अपने ही पार्षद शामिल नहीं हुए. जब अपने साथ नहीं हैं, तो जनता का साथ कैसे मिलेगा? सभापति ने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध सिर्फ चिल्ला-चोट और मीडिया की सुर्खियों तक सीमित रह गया.

उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस बताए ऐसा एक भी वार्ड जहां विकास नहीं हुआ हो? नगर परिषद में बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड में सड़क, नाली, लाइट, सफाई, पानी जैसी सुविधाओं पर काम हो? रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे, जिससे प्रतापगढ़ शहर आदर्श शहर के रूप में उभरेगा. रैली में शहर के लोगों की भागीदारी ना होने से कांग्रेस को ग्रामीण इलाकों से भीड़ बुलानी पड़ी. लेकिन यह भीड़ प्रदर्शन को प्रभावशाली नहीं बना सकी. बाजार में चर्चा है कि जब पार्टी के 17 पार्षदों में से 13 ने ही भाग नहीं लिया, तो फिर जनता इस विरोध को कैसे गंभीरता से लेती?

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More