स्पा सेंटर के कमरे में मिला मैनेजर का शव, मोबाइल से हुए चौंकाने वाले खुलासे

Pratapgarh Crime: प्रतापगढ़ शहर में मंदसौर रोड स्थित एक स्पा सेंटर में गुरुवार दोपहर अचानक सनसनी फैल गई, जब सेंटर में मैनेजर के रूप में कार्यरत कृष उर्फ आशीष का शव कमरे में फंदे से लटका मिला.

स्पा सेंटर के कमरे में मिला मैनेजर का शव, मोबाइल से हुए चौंकाने वाले खुलासे

Pratapgarh Crime: राजस्थान के प्रतापगढ़ शहर में मंदसौर रोड स्थित एक स्पा सेंटर में गुरुवार दोपहर अचानक सनसनी फैल गई, जब सेंटर में मैनेजर के रूप में कार्यरत कृष उर्फ आशीष का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. नया मालीपुरा, जावरा (मध्य प्रदेश) निवासी मृतक आशीष पिछले एक साल तक यहां काम कर चुका था और 10 दिन पहले ही घर से लौटकर फिर से नौकरी ज्वाइन की थी.

दोपहर करीब 12 बजे साथी कर्मचारियों ने उसे कई बार आवाज दी, लेकिन कमरे के भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. स्टाफ ने जब दरवाजा खोला, तो आशीष फंदे पर लटका मिला. यह दृश्य देखकर कर्मचारी घबरा गए और तुरंत पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी गई. कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस ने कमरे की स्थिति का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाया. मृतक के मौसा बालाराम माली ने बताया कि आशीष कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने इतना बड़ा कदम उठाया होगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था.

परिवार अचानक हुई इस घटना से सदमे में है. शहर कोतवाल दीपक बंजारा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को मोर्चरी में रखवाया गया. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो वीडियो रिकॉर्ड मिले हैं. इन वीडियो में आशीष ने अपने तनाव और परेशानियों का जिक्र किया है. पुलिस इन डिजिटल सबूतों की तकनीकी जांच करवा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले उसके मन में क्या चल रहा था.

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल डेटा, कमरे की स्थिति और परिजनों के बयान के आधार पर घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल कर रही है. घटना के बाद स्पा सेंटर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news