प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का आज अंतिम संस्कार, CM भजनलाल शर्मा सहित कई दिग्गज देंगे श्रद्धांजलि

Pratapgarh News: पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रतापगढ़ ही नहीं, आसपास के जिलों से भी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने प्रतापगढ़ पहुंचेंगे. वे सुबह 8:30 बजे जयपुर से रवाना होकर करीब 9:55 बजे हेलीकॉप्टर से अंबामाता पहुंचेंगे. सीएम के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने विशेष हेलीपैड तैयार कराया है.

प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का आज अंतिम संस्कार, CM भजनलाल शर्मा सहित कई दिग्गज देंगे श्रद्धांजलि
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: राजस्थान के जनजातीय समाज के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का आज प्रतापगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अहमदाबाद के एक अस्पताल में उपचाररत थे, जहां शनिवार को उनका निधन हो गया.

शनिवार रात को अहमदाबाद से लाया गया उनका पार्थिव शरीर प्रतापगढ़ स्थित अंबामाता कॉलोनी स्थित निजी आवास पर रखा गया, जहां से सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी. अंतिम संस्कार में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में आमजन के उमड़ने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source


मुख्यमंत्री भी देंगे अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने प्रतापगढ़ पहुंचेंगे. वे सुबह 8:30 बजे जयपुर से रवाना होकर करीब 9:55 बजे हेलीकॉप्टर से अंबामाता पहुंचेंगे. सीएम के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने विशेष हेलीपैड तैयार कराया है.

राजनीतिक और सामाजिक जनसैलाब उमड़ने की संभावना
पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रतापगढ़ ही नहीं, आसपास के जिलों से भी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है. नंदलाल मीणा का राजनीतिक जीवन प्रतापगढ़ सहित पूरे आदिवासी अंचल की राजनीति में गहरी छाप छोड़ गया है. उनके निधन से जनजातीय समाज ने अपना एक बड़ा मार्गदर्शक खो दिया है.

नंदलाल मीणा जन्म से ही कृषि से जुड़े रहे

बता दें कि राजस्थान की राजनीति में चार दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे और जनजातीय समाज की सशक्त आवाज बने पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का अहमदाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. नंदलाल मीणा कुल सात बार विधायक और एक बार सांसद रहे. उनका जन्म 25 जनवरी 1946 को प्रतापगढ़ जिले के अंबामाता का खेड़ा गांव में हुआ था. 20 जून 1968 को उन्होंने सुमित्रा देवी से विवाह किया. परिवार भी राजनीति से गहराई से जुड़ा रहा है. उनकी पत्नी सुमित्रा देवी चित्तौड़गढ़ की जिला प्रमुख रह चुकी हैं, पुत्र हेमंत मीणा वर्तमान में राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री हैं, वहीं उनकी पुत्रवधु यानी हेमंत मीणा की पत्नी प्रतापगढ़ जिला प्रमुख रह चुकी हैं. निजी जीवन में वे एक पुत्र और पांच पुत्रियों के पिता थे. नंदलाल मीणा जन्म से ही कृषि से जुड़े रहे और किसान जीवनशैली में रचे-बसे रहे.

कई बार जनता का विश्वास अर्जित किया

नंदलाल मीणा का राजनीतिक सफर बेहद लंबा और बहुआयामी रहा. 1977 में वे पहली बार विधायक बने और इसके बाद कई बार जनता का विश्वास अर्जित किया. वे 1977 से 1980 तक छठी विधानसभा के सदस्य, 1980 से 1985 तक सातवीं विधानसभा के सदस्य, 1993 से 1998 तक दसवीं विधानसभा के सदस्य, 1998 से 2003 तक ग्यारहवीं विधानसभा के सदस्य, 2003 से 2008 तक बारहवीं विधानसभा के सदस्य, 2008 से 2013 तक तेरहवीं विधानसभा के सदस्य और 2013 से 2018 तक चौदहवीं विधानसभा के सदस्य रहे. इसके अलावा वे 1989 से 1991 तक सलुम्बर से नौवीं लोकसभा के सांसद भी बने.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More