Rajasthan News: मोबाइल बेचने का झांसा देकर प्रतापगढ़ के एक व्यापारी से 2 लाख से ज्यादा की ठगी करने के मामले में प्रतापगढ़ की साइबर सेल ने वारदात के मास्टरमाइंड को मुंबई के थाने से गिरफ्तार किया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh Crime News: मोबाइल बेचने का झांसा देकर प्रतापगढ़ के एक व्यापारी से 2 लाख से ज्यादा की ठगी करने के मामले में प्रतापगढ़ की साइबर सेल ने वारदात के मास्टरमाइंड को मुंबई के थाने से गिरफ्तार किया है. इस मामले में इसके दो साथियों को दिल्ली से और एक साथी को जयपुर से पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपी कई लोगों से ठगी की वारदात कर चुका है पुलिस से पूछताछ में जुटी है.
2 साल पहले का है मुकदमा
साइबर सेल जांच अधिकारी हरि सिंह ने बताया कि 2 साल पहले 16 मार्च को प्रतापगढ़ के हाउसिंग बोर्ड निवासी तुषार बत्रा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसके मोबाइल पर 6 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने आपको देवास निवासी सुमित चंदवानी बताते हुए कहा कि वह मोबाइल का होलसेल व्यापारी है, उसने टर्म्स एंड कंडीशन भी बताई और कहा कि उसके खाते में वह दो लाख 38 हजार 550 रुपए डाल दे तो वह कल उसके माल की डिलीवरी कर देगा. इस पर उसने यह राशि सुमित चंदवानी के बताए खाते में डाल दी. लेकिन उसे मोबाइल प्राप्त नहीं हुए और अपने ठगे जाने का एहसास हो गया.
दो आरोपी पहले किए गए थे गिरफ्तार
मामले की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में लिप्त दो आरोपियों को दिल्ली से और एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी दिल्ली निवासी अशोक बैरवा,अतिश खंडेलवाल को जेल भेज दिया गया. लेकिन जयपुर निवासी बलराम मीणा रिमांड पर चल रहा था.
पूछताछ में खुला राज
पूछताछ में सामने आया की वारदात का मास्टरमाइंड रामदास शेडके महाराष्ट्र के ठाणे में रहता है. इस पर पुलिस टीम ने आज रामदास को भी ठाणे से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि बलराम मीणा रामदास के लिए जयपुर में खाते खुलवाता था और एक खाते के 50 हजार रुपये लेता था. अभी तक वह उसके लिए 20 से ज्यादा खाता खुलवा चुका है. रामदास इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी की राशि निकलवा लेता था. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अभी तक वह 25 से 30 लाख रुपए की ठगी कर चुका है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - हितेष उपाध्याय