Guddi Murder Case: प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी कस्बे में 15 दिन पहले हुई 54 वर्षीय महिला गुडडीबाई माली की बेरहमी से गला रेतकर हत्या करने वाला कोई गैंगस्टर या पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि 17 साल का नाबालिग किशोर निकला है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी कस्बे में 15 दिन पहले हुई 54 वर्षीय महिला गुडडीबाई माली की बेरहमी से गला रेतकर हत्या करने वाला कोई गैंगस्टर या पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि 17 साल का नाबालिग किशोर निकला है. पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए एक नाबालिग को डिटेन किया है. यह बाल अपचारी मोबाइल पर पोर्न फिल्में और क्राइम स्टोरियां देखने का आदी था. वारदात का खुलासा करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, इसके लिए पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और साइबर सेल का सहारा लिया.
गला रेतकर की थी हत्या
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि छोटी सादड़ी कस्बे के माली मोहल्ले में बीती 19 मई को गुड्डी बाई माली नाम की महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और महिला का शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला था. यह महिला घर में अकेली रहती थी. इसके पति की काफी पहले ही मौत हो चुकी थी.
जांच के लिए स्पेशल पुलिस टीम का गठन
वारदात की सूचना मिलने पर छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। .बाद में बांसवाड़ा से एफएसएल टीम और उदयपुर से डॉग स्क्वाड टीम भी घटना स्थल पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फिर भी पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल रहा था. इसके बाद डोर टू डोर सर्वे के दौरान एक नाबालिग की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर वारदात की रात के सीसीटीवी फुटेज फिर से खंगाले गए तो महिला के घर से मात्र 30 मीटर की दूरी पर रहने वाला यह बालक वारदात की रात मोबाइल चलाते हुए नजर आया.
गोपनीय तरीके से जुटाई जानकारी
पुलिस को इस पर शक हुआ तो गोपनीय तरीके से इसके विषय में जानकारी जुटाई गई. तो पुलिस का शक यकीन में बदलने लगा. अभिभावकों की उपस्थिति में बालक से पूछताछ की गई तो उसने वारदात करना कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आदी है साथ ही क्राइम स्टोरियां भी देखता है. उसे पता था कि गुड्डी बाई माली घर में अकेली रहती है, गुड्डी बाई से संबंध स्थापित करने के लिए वह चाकू लेकर मकान के पीछे की दीवार फांद कर अंदर पहुंचा और सो रही गुड्डी बाई के पास पहुंच गया. अचानक हुई हरकत से गुड्डी बाई की नींद खुल गई. तब गुड्डी भाई ने कहा कि मैं तुझे पहचानती हूं. इस पर लड़का घबरा गया और अपने साथ लाए चाकू से उसने गुड्डी बाई की गर्दन पर वार कर दिया. गुड्डी बाई ने बचाव की बहुत कोशिश की लेकिन नाबालिग ने बार-बार उस पर चाकू के वार किया जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
वारदात के बाद गुड्डी बाई के दोनों मोबाइल और चाकू लेकर वह वहां से अपने घर चला गया. खून से सने कपड़े और चाकू उसने एक थैली में भरकर छिपा दिए और नहा धोकर सो गया जिससे किसी का शक उसकी और नहीं जाए. पुलिस को गुमराह करने के लिए अगले दिन तुरंत उसने गुड्डी बाई के दोनों मोबाइल पास ही खंडहर में फेंक दिए और उनकी सिम भी तोड़ दी.
पहले भी रची थी झूठी अपहरण की कहानी
पूछताछ में यह भी सामने आया कि 2 साल पहले भी इस बालक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी और अकेला ही मंदसौर चला गया था. यह लड़का अक्सर गुमसुम रहता था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल में अपराध की वारदातें देख कर इस बालक ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया. महिला के मकान में जाने से पहले अपने साथ चाकू लेकर जाने का उसका मकसद साफ था के महिला ने संबंध बनाने से इनकार किया तो वह उसकी हत्या कर देगा और हत्या के बाद किस तरह से काम करना है उसकी पूरी प्लानिंग थी. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - हितेष उपाध्याय