अरनोद बस स्टैंड की जर्जर सड़क बनी मौत का जाल, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में अरनोद बस स्टैंड से लेकर एचपी गैस चौराहे तक बनी सीसी सड़क इस समय लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और उनमें बरसात के दौरान भरने वाला पानी हर पल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा देता है. राहगीर हों या वाहन चालक, सभी लगातार जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं.

अरनोद बस स्टैंड की जर्जर सड़क बनी मौत का जाल, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा
Image Credit: pratapgarh

Pratapgarh News: बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं लेकिन जब लापरवाही और उदासीनता हावी हो जाए तो यही सुविधाएं जानलेवा बन जाती हैं. सड़कें, जो सुरक्षित यात्रा का जरिया होनी चाहिए, वही अगर गड्ढों और अव्यवस्था का अड्डा बन जाएं तो हादसे और परेशानियां तय हो जाती हैं. प्रतापगढ़ जिले के अरनोद कस्बे में ठीक ऐसा ही हाल है.

अरनोद बस स्टैंड से लेकर एचपी गैस चौराहे तक बनी सीसी सड़क इस समय लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और उनमें बरसात के दौरान भरने वाला पानी हर पल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा देता है. राहगीर हों या वाहन चालक, सभी लगातार जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं. सड़क सूखने पर हालात और भी खराब हो जाते हैं. वाहनों के गुजरने से उड़ती धूल ने आसपास की दुकानों और राहगीरों की जिंदगी दूभर कर दी है. नतीजतन व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और आमजन का स्वास्थ्य भी खतरे में है.

Add Zee News as a Preferred Source


यह मार्ग न केवल अरनोद उपखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ता है बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही का भी प्रमुख रास्ता है. गौतमेश्वर महादेव और शौली हनुमान जी जैसे प्रसिद्धt धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए यही मार्ग इस्तेमाल होता है. ऐसे में श्रद्धालु और यात्री भी इस खतरनाक सड़क से परेशान हो रहे हैं. गौरतलब है कि अरनोद को नगर पालिका का दर्जा मिले पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गाड़ियाँ इसी सड़क से होकर गुजरती हैं, बावजूद इसके गड्ढों को भरने और सुधार कार्य की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है.

स्थिति यह है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ और फिसलन बढ़ जाती है, वहीं धूप में धूल का गुबार लोगों को सांस लेने तक में कठिनाई देता है. जनता का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो लोग आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे. यह केवल एक सड़क का मसला नहीं बल्कि आमजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से सीधा जुड़ा सवाल है.


अरनोद की यह सड़क प्रशासन की अनदेखी और जिम्मेदारी के अभाव का जीता-जागता उदाहरण है. जरूरत है कि संबंधित विभाग तुरंत सुधार कार्य शुरू करे, ताकि हादसों की आशंका टाली जा सके और आमजन को राहत मिल सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.