प्रतापगढ़ में पवित्र दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट फेंकने के मामले में आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश, जेल भेजने के दिए आदेश

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ शहर के पवित्र दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट फेंकने के मामले में गिरफ्तार आरोपी बापू गली निवासी इशाक मोहम्मद को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए.

प्रतापगढ़ में पवित्र दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट फेंकने के मामले में आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश, जेल भेजने के दिए आदेश

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ शहर के पवित्र दीपेश्वर तालाब में अपशिष्ट फेंकने के मामले में गिरफ्तार आरोपी बापू गली निवासी इशाक मोहम्मद को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए. इस मामले में इशाक मोहम्मद का माफी मांगते हुए एक वीडियो पुलिस की ओर से जारी किया गया है.

दरअसल प्रतापगढ़ शहर के पवित्र दीपेश्वर तालाब में बीती 7 जून को एक पॉलिथीन की थैली में मांस के टुकड़े मिलने के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई थी. मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी.

पूरा मामला सामने आने के बाद शहर की शांति भंग होने का खतरा उत्पन्न हो गया था. हालांकि कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच के बाद शहर के ही बापू गली निवासी इशाक मोहम्मद को मात्र 10 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया. गिरफ्तार आरोपी इशाक मोहम्मद को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए. इस मामले में इशाक मोहम्मद का माफी मांगते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका मकसद नहीं था.

वहीं दूसरे मामले में प्रतापगढ़ के चतरिया खेड़ी गांव में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान नारायण रेदास के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का भरण-पोषण खेती-बाड़ी के जरिए करता था.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी. सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा.

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है. मृतक के जीजा राजीव ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. नारायण रेदास के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा सात संतानें हैं, जिनमें छह पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news