प्रतापगढ़ जिला प्रभारी सचिव हरि मोहन मीना ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Pratapgarh News: राजस्थान सरकार के वित्त निगम के प्रबंध निदेशक एवं प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी सचिव हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

प्रतापगढ़ जिला प्रभारी सचिव हरि मोहन मीना ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: राजस्थान सरकार के वित्त निगम के प्रबंध निदेशक एवं प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी सचिव हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आज से 20 जून तक प्रस्तावित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान तथा वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई.

बैठक में प्रभारी सचिव मीना ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिले में प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने अभियान के दौरान प्रतिदिन प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी. जिला प्रभारी सचिव मीना ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी पर आधारित जन अभियान बनना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश हर गांव, ढाणी और घर तक पहुंचे.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने निर्देश दिए कि जल स्रोतों का संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण तथा आमजन की सहभागिता के माध्यम से अभियान को जनचेतना से जोड़ा जाए. उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा कर लक्ष्यानुरूप पौधारोपण करने और मानक अनुरूप गड्ढे खोदने के निर्देश दिए.

जिला प्रभारी सचिव मीना ने बैठक में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के साथ ही गत वर्ष की घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की. सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, पीएचईडी सहित अन्य विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी.

बैठक में प्रमुख रूप से सड़क निर्माण, पुलिया सुदृढ़ीकरण, एनीकट मरम्मत, आदर्श सौर ग्राम, पेयजल योजनाएं, हेडपंप और ट्यूबवेल निर्माण व मरम्मत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की बजट घोषणाओं के बारे में चर्चा की गई. जिला प्रभारी सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयसीमा के भीतर, गुणवत्ता के साथ और आपसी समन्वय से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को समय पर इन योजनाओं का लाभ मिल सके.

उन्होंने यह भी कहा कि मानसून पूर्व मरम्मत व निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए और कार्यों की हर स्तर पर मॉनिटरिंग नियमित रूप से हो. प्रभारी सचिव मीना ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों का मूल उद्देश्य आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसलिए यह आवश्यक है कि योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचे.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author