Pratapgarh News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2025 के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला का आयोजन बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में किया गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2025 के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला का आयोजन बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने की. कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ.
जिला कलेक्टर डॉ. राजोरिया ने सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और व्यवसाय के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण न केवल वर्तमान की आवश्यकता है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक जिम्मेदारी भी है.
कार्यशाला में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों व नवाचारों पर सुझाव आमंत्रित किए गए. जिला कलक्टर ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सरकार का उद्देश्य है कि जन भागीदारी से अभियान को जन अभियान बनाया जाए. सभी के सम्मिलित प्रयासों से अभियान का उद्देश्य साकार होगा.
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत ने अभियान की रूपरेखा व लक्ष्यों पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने जल संरक्षण के तहत की जा रही विभिन्न गतिविधियों और उनके प्रभाव को रेखांकित किया. जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने आगामी मानसून को देखते हुए सभी प्रतिनिधियों को अधिकाधिक पौधारोपण करने के लिए कहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!