Pratapgarh: बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में  देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई. 

Pratapgarh: बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यह ताजा मामला वरमंडल रोड का है, जहां कल देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई.

इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया है, वहीं एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज गति से वरमंडल रोड पर चल रही थी तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी गई है.

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. बंबोरी ग्राम पंचायत के हड़मतिया जागीर गांव की पहाड़ी पर कल देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

यह आग इतनी तीव्र थी कि कुछ ही समय में पूरी पहाड़ी आग की लपटों में घिर गई. स्थानीय ग्रामीणों ने जब धुएं का गुबार और आग की लपटें देखीं तो तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई. आग लगने के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के मौसम में तेज तापमान और सूखे जंगल के कारण आग लगी हो सकती है, लेकिन अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा. घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ और निंबाहेड़ा से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर रवाना की गई. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. वहीं स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं.

यह पहाड़ी क्षेत्र वन्यजीवों और जैव विविधता के लिए जाना जाता है, ऐसे में आग से पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका है. फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है, लेकिन ऊंचे और दुर्गम इलाके के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है. प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि आग को जल्द से जल्द काबू में लाया जा सकें.

ये भी पढ़ें-

Trending news