प्रतापगढ़ में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की धूमधाम से मनाई गई जयंती

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी समाज के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती एक निजी रिसॉर्ट में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई.  

प्रतापगढ़ में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की धूमधाम से मनाई गई जयंती

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी समाज के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती एक निजी रिसॉर्ट में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया और उनके महान कार्यों को याद किया गया.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासिका ही नहीं बल्कि एक समाज सुधारिका और जनसेविका भी थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण के लिए मंदिरों घाटों सड़कों और धर्मशालाओं का निर्माण कर एक आदर्श प्रशासक की मिसाल कायम की.

आज भी उनके निर्णय और नेतृत्व क्षमता समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. कार्यक्रम में समाज की महिलाओं को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस में कार्यरत केसुन्दा निवासी सुमित्रा गायरी को महिला जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जिनका समाजजनों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और एकजुटता के साथ लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र धनगर ने इस आयोजन की जानकारी दी और कहा कि समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से होना आवश्यक है.

वहीं दूसरे मामले में मोबाइल बेचने का झांसा देकर प्रतापगढ़ में दो साल पहले 2 लाख से ज्यादा की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को प्रतापगढ़ की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस के अनुसार पूछताछ में अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है.

साइबर सेल जांच अधिकारी हरि सिंह ने बताया कि 2 साल पहले 16 मार्च को प्रतापगढ़ के हाउसिंग बोर्ड निवासी तुषार बत्रा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसके मोबाइल पर 6 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने आपको देवास निवासी सुमित चंदवानी बताते हुए कहा कि वह मोबाइल का होलसेल व्यापारी है. उसने टर्म्स एंड कंडीशन भी बताई और कहा कि उसके खाते में वह दो लाख 38 हजार 550 रुपए डाल दे, तो वह कल उसके माल की डिलीवरी कर देगा. इस पर उसने यह राशि सुमित चंदवानी के बताए खाते में डाल दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news