प्रतापगढ़ में युवक की अपने ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की अपने ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

प्रतापगढ़ में युवक की अपने ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की अपने ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है, मामले में जांच जारी है.

कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि देवगढ़ थाना क्षेत्र के मईडो का खेड़ा के रहने वाले मोहनलाल जोगी ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसका बेटा जिगर जोगी जो मजदूरी करता है. पिछले 5 सालों से प्रतापगढ़ के कच्ची बस्ती स्थित अपने ससुराल में ही रह रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि जिगर योगी को उसकी पत्नी,सास और ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित और मारपीट कर रहे थे। इसी से आज उसकी मौत हो गई. बंजारा ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिगर जोगी कि उसके परिवार वालों के साथ कहा सुनी हो गई, जिसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया.

इस पर ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और सीधे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर कोतवाली और देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

वहीं दूसरे मामले में राज्य सरकार के आदेशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में गंगा दशमी व विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 05 से 20 जून तक वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अधिशाषी अधिकारी के निर्देशानुसार एवं कार्यक्रम प्रभारी संदीप भावसार के निर्देशन मे नगरपालिका क्षेत्र छोटीसादड़ी में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पॉलिथिन जप्ती की कार्यवाही की गई.

इसमें पालिका की टीम द्वारा कुल 08 किलो प्लास्टिक पॉलिथिन जप्त की गई एवं आमजन को प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग न करने हेतु समझाईश की गई. साथ ही पॉलिथिन का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को हिदायत दी गई कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति पॉलिथिन का उपयोग करते पाया गया तो नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author