Pratapgarh News: प्रतापगढ़ शहर के एक निजी होटल में मंसूरी समाज का अधिवेशन आयोजित हुआ. इसमें प्रतापगढ़, मंदसौर, रतलाम, नीमच, इंदौर, झाबुआ, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों से कई समाजबंधुओं ने भाग लिया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ शहर के एक निजी होटल में मंसूरी समाज का अधिवेशन आयोजित हुआ. इसमें प्रतापगढ़, मंदसौर, रतलाम, नीमच, इंदौर, झाबुआ, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों से कई समाजबंधुओं ने भाग लिया.
यह मंसूरी समाज का पहला ऐसा अधिवेशन था, जिसमें समाज के विभिन्न जिलों से लोगों ने एक मंच पर एकत्र होकर शिक्षा, संगठन और नेतृत्व पर सार्थक चर्चा की. अधिवेशन में समाज के वकील, अध्यापक, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी समेत विभिन्न पेशों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे.
सभी ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने की आवश्यकता पर बल दिया. इसके साथ ही संपूर्ण मंसूरी समाज को एकजुट कर संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अध्यक्ष चयन की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई.
सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस प्रक्रिया के तहत दस जिलों को छह ज़ोन में विभाजित कर हर ज़ोन से एक जोनल सदर अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिससे समाज का नेतृत्व व्यापक और प्रतिनिधित्वात्मक हो सके.
प्रतापगढ़ में आज एक किसान का शव संदिग्ध हालत में अपने ही खेत पर पेड़ से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई. किसान शुक्रवार शाम को खाना खाकर कृषि कार्य के लिए खेत पर गया था. धमोतर थाने के जांच अधिकारी गोपीचंद ने बताया कि मधुरा तालाब निवासी अशोक मीणा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसका भाई रामलाल शुक्रवार शाम को घर से खाना खाकर खेत पर कृषि कार्य करने के लिए गया था.
सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो यहां नीम के पेड़ पर रस्सी से रामलाल लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी. इस पर धमोतर थाना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाया और जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया.
यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया. फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है. मृतक विवाहित था और उसकी छह संतान है जिसमें पांच लड़कियां है. परिवार का पालन पोषण करने वाला वह अकेला व्यक्ति है. उसके इस तरह से चले जाने के बाद परिवार में पूरी तरह से मातम पसरा हुआ है.