&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में घर में घुसकर की गई एक जानलेवा हमले की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही और आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं. पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को शिकायत दी है.
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि 4 मई को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बड़ोदा गांव से आए एक ही परिवार के कई लोग हथियारों के साथ उनके घर में घुसे और पाइप, लाठियों, पत्थरों से हमला किया. इस हमले में महिला धापू को गंभीर चोटें आईं.
पीड़ितों ने बताया कि घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसकी पेनड्राइव और फोटोग्राफ्स पुलिस को सौंपे गए हैं. इसके बावजूद एफआईआर नंबर 71/2025 में पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया और हेमलता, मंगला, शांतिलाल जैसे आरोपियों को हल्की धाराओं में नामजद किया.
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिन लोगों की स्पष्ट उपस्थिति और हथियारों सहित तस्वीरें सीसीटीवी में दर्ज हैं, जैसे कि भगवतीलाल, किशोर शर्मा, मंजू, उन्हें आरोपी सूची में शामिल ही नहीं किया गया. पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.
उन्होंने कहा कि जब सारे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं, तो फिर कार्रवाई न करना यह साबित करता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है. उन्होंने मांग की कि मामले की दोबारा जांच की जाए, सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर सभी हमलावरों को नामजद किया जाए और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!