&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: भारत आदिवासी पार्टी की पावटी महादेव मंदिर परिसर में पीपलखूंट ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश निनामा ने की, जिसमें विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए.
ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश निनामा ने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए सतत प्रयास करना है. उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी गई है, ताकि संगठन को मजबूती के साथ जनआंदोलन का रूप दिया जा सके.
गठित कार्यकारिणी में रमेश बुझ को ब्लॉक उपाध्यक्ष, बापूलाल निनामा को महामंत्री, शेलूराम डिंडोर को मंत्री, बंशीलाल को कोषाध्यक्ष, रकमेश्वर निनामा को ब्लॉक प्रवक्ता तथा शंकरलाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. संचालन कार्यकर्ता की जिम्मेदारी शंभुलाल को दी गई है. इसके साथ ही मंडल स्तर पर भी नियुक्तियां की गईं, जिनमें मौका बावसी मंडल अध्यक्ष पद पर नागेंद्र निनामा, कालिका माता मंडल अध्यक्ष के रूप में दीपक मईडा और हति माता मंडल अध्यक्ष के तौर पर राजेश निनामा को नियुक्त किया गया है.
कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करने एवं आमजन की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में पार्टी के जिला संयोजक, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!