मिर्च पाउडर और लाठियों से पुलिस पर किया हमला, मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में दीवाला गांव में बीते गुरुवार को पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

मिर्च पाउडर और लाठियों से पुलिस पर किया हमला, मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में दीवाला गांव में बीते गुरुवार को पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस 6 महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. मामले में 22 आरोपियों को नामजद किया गया है.

पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि बीते 11 अगस्त को दीवाला गांव में गौतम मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक के 11वें पर गांव में आयोजित भोज के कार्यक्रम के दौरान मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने मोताने की मांग करते हुए मांगीलाल मीणा और राहुल मीणा के मकान में आगजनी और तोड़फोड़ की.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और मौजूद लोगों ने मकान को घेर लिया. सूचना पर कोटडी थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पहले से अपने हाथों में लठ्ठ, पत्थर, कुल्हाड़ी और मिर्च पाउडर लिए इन लोगों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

इस दौरान पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ की गई. पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई. इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 22 आरोपियों को नामजद किया था और उनकी तलाश में 6 टीमें गठित की गई थी. एसपी बी आदित्य ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को हमले में शामिल 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था. आज 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंPratapgarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.