Pratapgarh News: हथियार सप्लाई गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार, अब तक 8 अरेस्ट

Pratapgarh News: राजस्थान में प्रतापगढ़ और आसपास के इलाके में बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह की पुलिस ने पूरी तरह से कमर तोड़ दी है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ मिलकर प्रतापगढ़ पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े आठ लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया है.

Pratapgarh News: हथियार सप्लाई गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार, अब तक 8 अरेस्ट
Image Credit: pratapgarhSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ और आसपास के इलाके में बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह की पुलिस ने पूरी तरह से कमर तोड़ दी है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ मिलकर प्रतापगढ़ पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े आठ लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया है साथ ही हथियार खरीदने वाले दो कुख्यात बदमाशों को भी गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस जप्त किए हैं. आज भी पुलिस ने यूपी के फिरोजाबाद से इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के साथ मिलकर पुलिस ने बीती 28 जून को झालावाड़ के गंगधार निवासी राकेश राठौर को एक ऑटोमेटिक पिस्टल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था. इससे पूछताछ के बाद हथियारों की तस्करी से जुड़े कई अहम खुलासे हुए और पुलिस ने मध्य प्रदेश के नागदा निवासी कुख्यात अपराधी सलमान पठान जिस पर 16 से ज्यादा संगीन अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. गिरफ्तार किया और इसकी निशानदेह पर हथियारों का जखीरा भी बरामद किया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानौ से 8 और बदमाशों को गिरफ्तार किया जो अवैध हथियारों एवं कारतूस की सप्लाई करते थे. पूछताछ में सामने आया कि यूपी का प्रवीण सोनी उर्फ अंकल हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना है जिसे पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

पुलिस ने इसी प्रकरण में अंकल गैंग मैं शामिल तीन और बदमाशों को यूपी की फिरोजाबाद जेल से गिरफ्तार किया है. यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाले राहुल,नितिन और सागर हत्या के एक मामले में जेल में सजा काट रहे थे.तीनों अंकल गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई करते थे. पुलिस इस गिरोह से जुड़े और भी आरोपियों की तलाश में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More