&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: जिले के धरियावद उपखंड के पिपलिया क्षेत्र से सांवलिया जी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी मंगलवार देर शाम वाकली पुलिया पर हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी असंतुलित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी.
इस दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया. हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि सांवलिया जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं. ऐसे में सड़कों और पुलियों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमी अक्सर हादसों का कारण बन जाती है.
पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
प्रतापगढ़ में धावड़िया बांध पर सेल्फी लेने पहुंचे युवक, पीछे-पीछे आ गई पुलिस, फिर...
Pratapgarh News: जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. धमोतर थाना क्षेत्र की बारावरदा चौकी इलाके में मधुरा तालाब के धावड़िया बांध पर कुछ युवक सेल्फी लेने पहुंच गए. पानी का बहाव तेज होने से हादसे का खतरा मंडराने लगा.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी गोपीचंद मीणा पुलिस टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाइश कर सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान चौकी पुलिस टीम सतर्क रही. जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया और पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने आमजन से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में नदी-नालों, बांधों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहें तथा किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं.
पुलिस टीम ने भी स्पष्ट किया कि लापरवाही जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतना ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!